विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि वह सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते के भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करेगा।सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर की खबरों पर मीडिया के सवालों के जवाब में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली को इस बात की जानकारी है कि यह घटनाक्रम, जो दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक व्यवस्था को औपचारिक रूप देता है, विचाराधीन है।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कल रियाद में “रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते” पर हस्ताक्षर किए।
