भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने दिल्ली में विशेष जांच पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के सफल आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है और सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
वर्ष 2002 में आयोजित एसआईआर की मतदाता सूची दिल्ली सीईओ वेबसाइट – www(dot)ceodelhi(dot)gov(dot)in(slash)Electoral Roll 2002 पर अपलोड कर दी गई है।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली के लोगों से अपने नाम की पुष्टि के लिए मतदाता सूची देखने का आग्रह किया है।
