राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बिहार के दौरे पर रहेंगी। वह तीर्थनगरी गया जाएँगी और विष्णुपद मंदिर में पूर्वजों के लिए पिंडदान करेंगी।
गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों और दिवंगत आत्माओं की स्मृति में पिंडदान और तर्पण करने पहुंच रहे हैं।
राष्ट्रपति सुबह आठ बजे विशेष विमान से गया हवाई अड्डे पहुँचेंगी। वहाँ से वह सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर जाएँगी। उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
