भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज ओडिशा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी पूरे दिन मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र और ओडिशा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। इन क्षेत्रों में इस महीने की 26 तारीख तक ऐसा ही मौसम बना रहने की उम्मीद है।
