प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व खाद्य भारत 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस चार दिवसीय आयोजन में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, खाद्य स्थिरता और पौष्टिक एवं जैविक खाद्य उत्पादन में भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यह आयोजन खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत की परिवर्तनकारी यात्रा को प्रदर्शित करेगा और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और निवेश के अवसरों को भी बढ़ावा देगा।
