राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तर प्रदेश के वृंदावन जाएँगी। वह सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष ट्रेन द्वारा वृंदावन जाएँगी। वृंदावन में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान, राष्ट्रपति श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी। वह वृंदावन स्थित सुदामा कुटी भी जाएँगी और मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मस्थान में दर्शन और पूजा करेंगी।
