लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने बेरूत में ‘भारत में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत और लेबनान के बीच पर्यटन और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देना था। भारतीय राजदूत नूर रहमान शेख ने एक पैनल चर्चा का संचालन किया जिसमें देश की समृद्ध विरासत, मनमोहक स्थलों और व्यापार के अवसरों पर प्रकाश डाला गया।
लेबनान की पर्यटन मंत्री लौरा अल खज़ेन लाहौद इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और लेबनान-भारत संसदीय मैत्री समिति के अध्यक्ष सांसद अली ओसेर्रान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। लेबनान के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि और प्रमुख व्यवसायी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इससे पहले मार्च में, दूतावास ने भारत-लेबनान व्यापार संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए बेरूत में एक बहु-क्षेत्रीय व्यावसायिक संगोष्ठी का आयोजन किया था। 2025 में भारत से लेबनान का आयात 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2024 में यह 323 मिलियन डॉलर था। भारत लेबनान के लिए 11वां सबसे बड़ा आयात स्रोत है।
भारत ने 1954 में लेबनान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किये।
