नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) अपने तीन-वर्षीय लॉ प्रोग्राम (कोड 238) के लिए ओपन हाउस ऑफलाइन काउंसलिंग द्वारका कैंपस में 9 अक्टूबर को आयोजित करेगा।
सभी आवेदकों को काउंसलिंग के दिन विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम 96,000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उसी दिन दस्तावेज सत्यापन के बाद सीटों का आवंटन किया जाएगा। यह प्रोग्राम यूएसएलएस (60 सीटें), वीआईपीएस (30 सीटें) और सीपीजे इंस्टिट्यूट (60 सीटें) में उपलब्ध है।
विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट्स पर उपलब्ध है।
