पुंछ, 23 जनवरी । आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू संभाग के पुंछ जिले के कई वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुंछ जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए वन क्षेत्रों में पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि इस दिन होने वाले सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
