बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित अवॉर्ड नाइट, 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन आज 11 अक्टूबर गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रहा है। यह पहला मौका है जब यह समारोह मुंबई से बाहर इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इवेंट की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी और इसे खास बनाने की जिम्मेदारी सुपरस्टार शाहरुख खान के कंधों पर है, जो 17 साल बाद एक बार फिर फिल्मफेयर के मंच की मेजबानी करते नजर आएंगे।
पहली बार मुंबई से बाहर फिल्मफेयर की चमक
आमतौर पर मुंबई या दुबई में होने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन इस बार अहमदाबाद के एक विशाल एरेना में किया गया है, जहां बॉलीवुड के सितारे रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरेंगे। शो की टिकटें भी चर्चा में हैं, जिनकी कीमतें ₹5,000 से ₹50,000 तक रखी गई हैं। कई फिल्मी सितारे पहले ही शहर पहुंच चुके हैं और दर्शकों के लिए ग्लैमर, परफॉर्मेंस और मनोरंजन से भरपूर शाम का माहौल तैयार है।
1954 में हुई थी फिल्मफेयर की शुरुआत
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी। तब यह केवल 5 कैटेगरीज में दिए जाते थे। उस वर्ष पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मीना कुमारी को ‘बैजू बावरा’ के लिए मिला था। आज यह समारोह 30 से अधिक कैटेगरीज में अवॉर्ड्स प्रदान करता है, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डेब्यू और कई टेक्निकल कैटेगरीज शामिल हैं।
शाहरुख खान का रिकॉर्ड
