नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) में एक कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की करते हुए गुरुवार को गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. रिंकू देवी गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है, जबकि हॉस्टल की सहायक द्वितीय अनुपमा अरोड़ा को जांच रिपोर्ट जमा होने तक निलंबित कर दिया गया है।
यह फैसला छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच लिया गया है।
घटना 13 अक्टूबर को परिसर के निर्माणाधीन क्षेत्र में हुई, जहां एक प्रथम वर्ष की बीटेक छात्रा के साथ चार अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने डॉ. गुप्ता और अनुपमा अरोड़ा पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का इल्जाम लगाया था।
