भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने कल गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में दो उन्नत तीव्र गश्ती पोतों, आईसीजी जहाज अजीत और आईसीजी जहाज अपराजित का जलावतरण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 52 मीटर लंबे ये नए पोत, आठ स्वदेश निर्मित तीव्र गश्ती पोतों की श्रृंखला में सातवें और आठवें हैं।
लगभग 320 टन वजन वाले ये जहाज बेहतर गतिशीलता और प्रणोदन दक्षता से सुसज्जित हैं, क्योंकि इनमें नियंत्रण योग्य पिच प्रोपेलर लगे हैं – जो भारत में इस श्रेणी के जहाजों में अपनी तरह का पहला है।
वे मत्स्य संरक्षण, तटीय गश्त, तस्करी विरोधी, समुद्री डकैती विरोधी तथा खोज एवं बचाव कार्यों सहित बहु-मिशन भूमिकाओं में सक्षम हैं।
