सरकार ने सोशल मीडिया चैनलों पर एक वीडियो के साथ प्रसारित हो रहे उस संदेश का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार ने कई भारतीयों को हिरासत में लिया है। प्रेस सूचना ब्यूरो की फ़ैक्ट चेक यूनिट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस रिपोर्ट से जुड़ा संदेश फ़र्ज़ी है क्योंकि पोस्ट में इस्तेमाल किया गया वीडियो पुराना है और 2021 का है। इसमें लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसे हैंडल द्वारा फैलाए जा रहे फ़र्ज़ी प्रचार से सावधान रहने और ऐसी सामग्री की सूचना +91 8799711259 पर फ़ोन करके या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल करके देने का आग्रह किया गया है।
