केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी इकाइयों को चक्रवात मोन्था से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सहायता प्रयासों में शामिल होने का निर्देश दिया है।
श्री नड्डा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने, राहत सामग्री का प्रभावी वितरण सुनिश्चित करने, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और स्वच्छता एवं सफ़ाई के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा, बचाव और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ स्तर पर जुटने का भी निर्देश दिया।
