प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई का दौरा करेंगे। श्री मोदी भारत समुद्री सप्ताह 2025 में भाग लेंगे। भारत समुद्री सप्ताह में 85 से ज़्यादा देश, 1 लाख से ज़्यादा प्रतिनिधि और 500 से ज़्यादा प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।
मुंबई में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में चल रहे भारत समुद्री सप्ताह 2025 में समुद्री नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री मोदी आज शाम वैश्विक समुद्री सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे।सोमवार को शुरू हुए पांच दिवसीय आईएमडब्ल्यू 2025 में बंदरगाह अवसंरचना, हरित ऊर्जा और रक्षा जहाज निर्माण के क्षेत्र में नीति निर्माताओं, विचारकों और समुद्री विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।
भारत समुद्री सप्ताह 2025 ने प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्थिरता द्वारा संचालित नीली अर्थव्यवस्था के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
शिखर सम्मेलन के भाग के रूप में, हरित समुद्री, अंतर्देशीय जलमार्ग, समुद्री सुरक्षा, क्रूज और यात्री अर्थव्यवस्था, तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने पर कई केंद्रित सत्र आयोजित किए गए।
