जगदलपुर, 30 अक्टूबर । बस्तर जिले के कोड़ेंनार थाना क्षेत्र अंर्तगत बास्तानार में आज गुरूवार काे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर माैके से फरार हाे गया । इस घटना में तीनाें युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश दास मानिकपुरी 20 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड अपने 2 अन्य दोस्त जिसमें संदीप राय व जय कश्यप के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह 10 बजे निकला था। इस दाैरान परिजनों को सूचना मिली कि दिनेश की बाइक का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें तीनों घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया। जहां उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस घटना की जानकारी वार्ड के स्टाफ ने अस्पताल चौकी को दिया। माैके पर पंहुची पुलिस ने मामला शांत कराया गया, पुलिस ने कार्यवाही के उपरांत आज गुरुवार काे शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया है।
