धमतरी : फगनी बाई के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
ग्राम पंचायत रूद्री की रहने वाली फगनी बाई ध्रुव के पक्के मकान का सपना पूरा नहीं हो पाता, अगर प्रधानमंत्री आवास योजना का उसको सहारा नहीं मिलता। उनके जैसी छोटी आय वाले लोगों के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित हुई है। उक्त योजना के बूते आज उनका परिवार खुद के पक्के मकान में निश्चिंत और निर्भीक होकर जीवन-यापन कर रहा है।
नारायणपुर : गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल आज कलेक्टर अजीत वसन्त और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का भी निरीक्षण किया।
सूरजपुर: गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस समारोह 2022 की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में आज आयोजित किया गया। 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम मुख्य अतिथि होंगे।
दंतेवाड़ा : नवजात बच्चे को मिला नवजीवनदान, कंगारू मदर केयर थेरेपी बनी वरदान
दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम टिकन पाल की रहने वाली संतो आज खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ जीवन जी रही है। अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती लगभग 68-70 दिन बाद बच्चे को परिवार को सुपुर्द करते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया बच्चे को स्वस्थ देख परिवार के सदस्यों की आंखें भर आई सभी ने बच्चे को गोदी में लेकर खूब प्यार और दुलार किया।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : मनेन्द्रगढ़ सीएमओ को कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई और अलाव व्यवस्था की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के मामले में सीएमओ इसहाक खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : कलेक्टर ने एनसीपीएच हॉस्पिटल चिरमिरी का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर पी.एस. धु्रव ने चिरमिरी नगर के हल्दीबाड़ी स्थित एनसीपीएच हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर वहां चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में चिकित्सक और स्टॉफ के अनुपस्थित रहने और हॉस्पिटल व उसके परिसर में गंदगी को देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई।
बलरामपुर : संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ध्वजारोहण कर लेंगी परेड की सलामी
जिले में 74वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउण्ड बलरामपुर में आयोजित किया जायेगा। मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग की संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।
बेमेतरा : कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की फरियाद
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के दृष्टि-सभाकक्ष में जनचौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से शहरी सहित जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, युवाओं एवं महिलाओं की समस्याओं को सुना और आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : नवीन जिले में मनाया जाएगा पहला गणतंत्र दिवस, अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवीन जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मुख्य समारोह का आयोजन आमाखेरवा ग्राउण्ड मनेन्द्रगढ़ में होगा। मुख्य समारोह की तैयारियों के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण आज कलेक्टर पीएस ध्रुव तथा पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा ने किया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : दिव्यांग राजेश पवार को मिला ट्रायसायकल
जिला प्रशासन की विशेष पहल पर आज अस्थि बाधित दिव्यांग राजेश पवार को समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण योजना के तहत ट्रायसायकल प्रदन की गई। राजेश जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत लालपुर निवासी है तथा कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के बारे में कलेक्टर ने दिया मार्गदर्शन
गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत चुकतीपानी के आश्रित गांव बाजारडांड में आयोजित ग्राम सभा में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के बारे में मार्गदर्शन में दिया। ग्राम सभा में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन दावा प्रक्रिया पर और सामुदायिक वन प्रबंधन पर नियम बनाने चर्चा किया गया।
कवर्धा : गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, कैबिनेट मंत्री अकबर मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण
कवर्धा के आचार्य पन्थगृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज) मैदान में 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की ओर से राष्ट्रीय पर्व के गरिमायम अवसर पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण एवं संयुक्त परेड की सलामी ली जाएगी।
सुकमा : गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम सुकमा में कैबिनेट मंत्री लखमा करेंगे ध्वजारोहण
जिला मुख्यालय सुकमा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम, सुकमा में कवासी लखमा, कैबिनेट मंत्री वाणिज्यकर (आबकारी) वाणिज्य व उद्योग छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।
राजनांदगांव : गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में किया गया। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। अपर कलेक्टर मारकण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर डोमन सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने परेड का निरीक्षण किया।
बीजापुर : राशन के लिए अब 10-12 किलोमीटर की फासला तय करने से मिली निजात
कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में ग्रामीणों को सुगमतापूर्वक राशन उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत पूर्व में सुरक्षा की दृष्टि से गांव से कई मील दूर राशन दुकानों को विस्थापित किया गया था। जिसके करण ग्रामीणों को राशन के काफी जद्दोजहद और परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
धमतरी : मगरलोड में लिंक कोर्ट का सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने किया शुभारंभ
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से 11 जनवरी को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आगमन हुआ था। इस दौरान उनके द्वारा मगरलोड में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरूवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के लिंक कोर्ट की स्थापना की घोषणा की गई थी।
जांजगीर-चांपा : जिले के निर्माण कार्यों की स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाएगी जांच, गड़बड़ी पाए जाने पर होगी सख्त कार्यवाही : कलेक्टर
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए 26 जनवरी को जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा झांकी प्रदर्शन का व्यवस्थित आयोजन कराये जाने के निर्देश दिए।
