बलौदाबाजार, 19 नवंबर । कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की उन्होंने 15 नवंबर से शुरू हुए समर्थन मूल्य मे धान खरीद की समीक्षा करते हुए जिन उपार्जन केंद्रों मे अब तक खरीद शुरू नहीं हुई है वहां भी सुव्यवस्थित धान खरीद जल्द प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि, अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर कड़ी नजर रखें। व्यापारियों के द्वारा धान पलटी का कोई प्रकरण नहीं बनना चाहिए। खरीदी केंद्रों मे एक भी दाना अवैध धान न आये। शिकायत मिलने पर सबंधित समिति प्रबंधक एवं मण्डी सचिव पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार केवल वास्तविक किसानों का ही धान खरीदी होगी। किसान पोर्टल मे पंजीयन के लिये छूटे हुए किसानों का 25 नवम्बर तक पंजीयन कराने कहा। कलेक्टर श्री सोनी ने उपार्जन केन्द्रवार लगाए गए नोडल अधिकारियों को मुस्तैदी से जांच करने तथा प्रत्येक शनिवार को केन्द्र मे उपस्थि होकर धान खरीदी की व्यवस्था, बरदानो की उपलब्धता, स्टैंकिंग, कैप सहित चेक लिस्ट के अनुसार पूरी जांच करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।
