नवंबर महीने में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं और कई और आने वाले हैं। इसी कड़ी में चीनी टेक कंपनी Motorola भी भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G57 Power लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने हाल ही में इस मॉडल को ग्लोबली लॉन्च किया था और अब यह भारत में 24 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। लॉन्च की जानकारी कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है और यह मॉडल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा, जहां इसके लिए एक माइक्रोसाइट पेज पहले ही लाइव कर दिया गया है। Moto G57 Power तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Moto G57 Power बजट सेगमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और इसमें 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे RAM Boost 4.0 के जरिए 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.72-इंच का फुल HD+ LCD स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आती है और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। ड्यूरेबिलिटी के लिए यह मॉडल MIL-STD-810H6 मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड और IP64 रेटिंग के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए Moto G57 Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक लाइट सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ यह स्मार्टफोन 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग और जल्दी चार्जिंग संभव है।
कीमत के मामले में फिलहाल Motorola ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन अनुमान है कि यह स्मार्टफोन भारत में 15,000 से 20,000 रुपये के बजट सेगमेंट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, नए Moto G57 Power में आधुनिक कनेक्टिविटी विकल्पों को भी शामिल किया गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर नेटवर्किंग और स्मार्टफोन अनुभव मिल सकेगा।
