कोण्डागांव , 4 दिसंबर। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कोण्डागांव विकासखंड के धान खरीदी केंद्र कुम्हारपारा में धान बेचने पहुंचे रघुनाथ नेताम ने बताया कि धान खरीदी हेतु समिति में उनकी माता श्रीमती कलाबती नेताम का नाम पंजीकृत है और वे बतौर नामिनी धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि आज 70 क्विंटल का धान बेचा है और धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने में कोई परेशानी नही हुई।
शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से धान खरीदी की जा रही है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान की तौल से पारदर्शिता भी आई है। उन्होंने शासन की योजनाओं और नीतियों पर भरोसा जताते हुए धान खरीदी केंद्र की सुविधाओं पर संतुष्टि जताई।
