12 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने कहा कि उत्साही और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की इस टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का
पहला कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी जोड़ा कि टीम की यह अद्भुत उपलब्धि देश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
