12 दिसंबर । राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के सातवें सत्र के लिए केन्या के नैरोबी दौरे के दौरान केन्या की पर्यावरण मंत्री डॉ. देबोरा मलोंगो बरासा से बातचीत की।
श्री सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं ने संरक्षण, जलवायु अनुकूलन, सतत कृषि और बेहतर पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्रों में भारत-केन्या सहयोग को बढ़ाने की विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि भारत और केन्या एक हरित और अधिक लचीले भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
