मुंबई, 17 दिसंबर । भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत तेजी के साथ की। सुबह 9:23 बजे सेंसेक्स 188 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,868 पर और निफ्टी 61 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,921 पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार में सरकारी बैंकों ने बाजार की तेजी का नेतृत्व किया, जहां निफ्टी पीएसयू बैंक करीब एक प्रतिशत चढ़ा रहा। ऑटो, आईटी, मेटल, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर हरे निशान में रहे, जबकि एफएमसीजी और मीडिया में कमजोरी दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख रहा।
