23 दिसंबर । नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए वीजा जारी करने सहित सभी कांसुलर सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, यह निलंबन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र ‘द बिजनेस स्टैंडर्ड’ के अनुसार, इस घटनाक्रम की पुष्टि सोमवार को हुई।
