रायपुर, 23 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने दुर्ग में आयाेजित राज्यस्तरीय सम्मेलन के दौरान बयान दिया था कि मुगल शासन में भी हिंदू कभी खतरे में नहीं थे, भाजपा और आरएसएस डर फैलाकर चुनाव जीतते हैं। इस बयान पर विधायक अजय चंद्राकर ने हमला बाेलते हुए कहा कि भूपेश को पहले इतिहास पढ़ना चाहिए, फिर बयान देना चाहिए। कांग्रेस काे बिना तथ्य और संदर्भ के बयान देना पुरानी आदत है।
उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला, मोहम्मद अली जिन्ना और लियाकत अली खान की कितनी पीढ़ी का पहले धर्मांतरण हुआ और किन परिस्थितियों में हुआ। उन्होंने कहा कि वह ऐसे अन्य उदाहरण दे देंगे। कश्मीर डेमोग्राफी क्या थी और क्यों बदली, इसका अध्ययन करने के बाद बहस करें। बिना तथ्य और संदर्भ के बयान देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस नेताओं को पहले भारत का इतिहास पढ़ने की नसीहत दी।
