जगदलपुर, 23 दिसंबर । बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में आज मंगलवार काे बस्तर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, नगरनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सेठिया के नेतृत्व में किसान, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण द्वारा धान खरीदी केंद्र में लिमिट बढ़ाने हेतु गरावण्डकला में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही मांग पूरी करने दो दिन के अल्टीमेट के साथ ज्ञापन सौंपा गया है।
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम कश्यप/ब्लॉक अध्यक्ष नगरनार संतोष सेठिया ने बताया कि गरावण्डकला के धान खरीदी केन्द्र में धान खरीद की लिमिट कम होने से किसानों को धान विक्रय हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान एवं ब्लॉक कांग्रेस तथा जिला किसान काग्रेस के बढ़ाने हेतु पूर्व में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीद केन्द्रों में लिमिट बढ़ाने की समस्या को हल करने की दिशा में आज पर्यन्त तक कोई प्रयास नहीं किया गया। जिससे किसानों को अपना धान विक्रय हेतु भटकना पड़ रहा है और समय कम होने से किसानी को अपनी उपज को विक्रय न कर पाने का डर सता रहा है । जिस कारणवश आज गरावण्डकला धान खरीद केन्द्र के समस्त किसान एवं ब्लॉक कांग्रेस तथा जिला किसान कांग्रेस द्वारा धान खरीद केन्द्र में तालाबन्दी कर प्रर्दशन कर दो दिन का अल्टीमेटम दिया जाता है। यदि मांग पूरी नहीं होती है, तो पूरे धान खरीद केंद्रों में तालाबंदी की जाएगी।
इस दौरान भोजराज नाग, तिलक यादव, संजय नाग जगेश बघेल, बनमाली, धनपति, चन्द्रशेखर गोयल, त्रिनाथ बेलसरिया, प्यारे बघेल, लिम्सर बघेल, महादेव, रमेश पत्रो, नीलकण्ड गोयल, मधु सेठिया, बलिराम, श्याम बघेल, मोतीराम बघेल, तुलसीराम सेठिया, सोनू बघेल, सोनशिग, संजय बघेल, जगतराम, चेतन बघेल, नरेंद, प्रभु दास ,सोनुराम गोयल, लखेश्वर बघेल, देवेंद्र बघेल, मंगलराम गोयल, रमेश गोयल, धनुजय , नकुल गोयल, सोमनाथ, गणेश गोयल, सतराव, शोहनलाल, सत्यनाराण, सुदर नाग, रूपनारायण, राजेश कश्यप, ललित राहुत, लखी भरती, मगल साय, दिलीप साहू, सुखलधर बघेल, प्रणय सील, त्रिनाथ रेड्डी, सहदेव, रमेश, गोविंद नाग, मुकुन्द राम नेताम सहित बड़ी संख्या में किसानजन मौजूद रहे।
