26 दिसंबर । बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने एक समावेशी समाज का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि यह देश सभी धर्मों के लोगों का है, जिनमें मुसलमान, हिंदू, बौद्ध और ईसाई शामिल हैं।
17 वर्षों बाद ढाका पहुंचने के बाद पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए रहमान ने ये बातें कही हैं। ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब पिछले साल अगस्त में अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ कई घटनाएं घटी हैं। रहमान ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर देश का निर्माण करें।
उन्होंने कहा कि यह देश पहाड़ों और मैदानों के लोगों, मुसलमानों, हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों का है।
