आजकल इयरफोन, स्पीकर और दूसरी एक्सेसरीज कनेक्ट करने के लिए स्मार्टफोन में ब्लूटूथ का इस्तेमाल आम हो गया है। कई बार एक्सेसरीज डिसकनेक्ट होने के बाद भी लोग ब्लूटूथ को बंद करना भूल जाते हैं और वह लंबे समय तक ऑन ही रहता है। ज्यादातर यूजर्स को लगता है कि इससे कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
दरअसल, ब्लूटूथ ऑन रहने की स्थिति में साइबर ठग इसका फायदा उठा सकते हैं और आपके फोन तक पहुंच बना सकते हैं। खासतौर पर जब आप ट्रेन, बस, बाजार या किसी दूसरे पब्लिक प्लेस पर होते हैं, तब ब्लूटूथ ऑन रहना जोखिम भरा साबित हो सकता है।
स्कैमर्स आसपास मौजूद डिवाइसेस को ब्लूटूथ पेयरिंग रिक्वेस्ट भेजते हैं। अगर गलती से या अनजाने में यह रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो जाती है, तो ठग आपके फोन में सेंध लगा सकते हैं। एक बार एक्सेस मिलने के बाद वे आपके पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल और कार्ड से जुड़ी जानकारी चुरा सकते हैं, जिससे आपके बैंक अकाउंट को नुकसान पहुंच सकता है। इस तरह के साइबर फ्रॉड को ब्लूजैकिंग कहा जाता है।
ब्लूजैकिंग से कैसे बचें?
-
अगर कोई एक्सेसरी कनेक्ट नहीं है तो ब्लूटूथ तुरंत बंद कर दें।
-
पब्लिक प्लेस पर जाने से पहले ही ब्लूटूथ ऑफ रखें।
-
किसी भी अनजान डिवाइस से ब्लूटूथ पेयरिंग न करें।
-
ब्लूटूथ को नॉन-डिस्कवरेबल मोड में रखें, ताकि कोई बाहरी डिवाइस आपके फोन को ढूंढ न सके।
