भद्रपुर विमानस्थलमा अवतरण गर्ने क्रममा ओभर रन भई दुर्घटनाग्रस्त काठमाडौंँबाट भद्रपुरका लागि उडेको कलसाइन ९०१ रहेको बुद्ध एयरको एटीआर ७२ जहाज । भद्रपुर विमानस्थलमा शुक्रबार राति ९ः१० बजे भएको बुद्ध एयरको विमान दुर्घटनामा चालक दलका एक जनासहित सात यात्रु सामान्य घाइते भएका छन् । जहाजमा ५१ यात्रु र ५६ जना सवार थिए । तस्बिर सौजन्य ः जिल्ला प्रहरी कार्यालय झापा / रासस
काठमांडू, 03 जनवरी । नेपाल में झापा के भद्रपुर स्थित चंद्रगढ़ी हवाईअड्डे पर शुक्रवार रात हुई बुद्ध एयर के विमान दुर्घटना की जांच के लिए काठमांडू से नेपाली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के नेतृत्व में एक टीम शनिवार सुबह वहां पहुंच गई है।
प्राधिकरण के महानिदेशक दिनेश चंद्र लाल कर्ण के नेतृत्व में प्राधिकरण, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रतिनिधियों सहित बुद्ध एयर की तकनीकी टीम आवश्यक उपकरणों के साथ भद्रपुर हवाईअड्डे पहुंची है।
बीती रात काठमांडू से झापा के लिए उड़ान भरने वाला यू4 901 वाला बुद्ध एयर का एटीआर–72 विमान भद्रपुर हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे के पूर्वी हिस्से में लगभग 300 मीटर ओवररन होकर घास-झाड़ियों और मिट्टी में धंस गया।
जिला पुलिस कार्यालय झापा के पुलिस अधीक्षक राजन लिम्बू के अनुसार, विमान में 51 यात्री, चार चालक दल के सदस्य और एक विमान इंजीनियर सवार थे। इनमें ललितपुर निवासी 24 वर्षीय सह-पायलट सुशांत श्रेष्ठ सहित सात यात्री सामान्य रूप से घायल हुए हैं।
दुर्घटना में सामान्य रूप से घायल होने वालों में भद्रपुर के 40 वर्षीय सबिन जोगी, बिर्तामोड की 20 वर्षीया प्रेषिका अधिकारी, बिर्तामोड की 42 वर्षीया सुमित्रा जोगी, दमक के 28 वर्षीय कमलप्रसाद कटुवाल, काठमांडू की 40 वर्षीया मुना घतानी और काठमांडू की 16 वर्षीया प्रिया घतानी शामिल हैं।
