अगर आप विंडोज लैपटॉप या पीसी का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ डिफॉल्ट सेटिंग्स को लेकर सावधान रहना बेहद ज़रूरी है। यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर और पर्सनलाइज़ करने के नाम पर विंडोज कई तरह का डेटा कलेक्ट करता है। अगर इन सेटिंग्स को समय रहते बंद नहीं किया गया, तो आपका सिस्टम लगातार आपकी एक्टिविटी ट्रैक करता रहेगा, जिससे आपकी प्राइवेसी पर खतरा बढ़ सकता है।
आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी सेटिंग्स हैं जिन्हें डिसेबल करके आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
1. डायग्नोस्टिक डेटा सेटिंग
विंडोज की डायग्नोस्टिक डेटा सेटिंग आपके सिस्टम की परफॉर्मेंस, ऐप्स के इस्तेमाल, क्रैश रिपोर्ट, एरर मैसेज और यूज़ किए गए फीचर्स की जानकारी माइक्रोसॉफ्ट को भेजती है।
कैसे बंद करें:
Settings → Privacy & Security → Diagnostics & Feedback → Send Optional Diagnostic Data को Off कर दें।
2. एडवरटाइजिंग आईडी
विंडोज हर यूज़र के लिए एक यूनिक एडवरटाइजिंग आईडी बनाता है, जिससे ऐप्स आपकी ऑनलाइन आदतों को ट्रैक कर पर्सनलाइज्ड विज्ञापन दिखाते हैं।
कैसे बंद करें:
Settings → Privacy & Security → General → Advertising ID को Off कर दें।
3. ऐप परमिशन
कई ऐप्स माइक्रोफोन, कैमरा, लोकेशन और कॉन्टैक्ट्स जैसी परमिशन मांगती हैं। अक्सर यूज़र बिना ध्यान दिए सभी परमिशन Allow कर देते हैं, जिससे प्राइवेसी रिस्क बढ़ जाता है।
कैसे चेक करें:
Settings → Privacy & Security → App Permissions → यहां जाकर हर ऐप की परमिशन रिव्यू करें और गैर-ज़रूरी एक्सेस बंद करें।
4. लोकेशन सर्विस
ज़्यादातर लैपटॉप और पीसी को लोकेशन एक्सेस की जरूरत नहीं होती। अगर यह सेटिंग ऑन रहती है, तो आपकी फिजिकल लोकेशन का डेटा शेयर हो सकता है।
कैसे बंद करें:
Settings → Privacy & Security → Location → अपनी जरूरत के अनुसार लोकेशन सर्विस Off कर दें।
इन सेटिंग्स को सही तरीके से मैनेज करके आप न सिर्फ अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि अनचाहे डेटा कलेक्शन से भी बच सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी आपके डिजिटल डेटा को काफी हद तक सुरक्षित बना सकती है।
