नई दिल्ली, 28 जनवरी । भारत ने इजरायल के शहर यरूशलम में हुए आतंकी हमले की शनिवार को कड़ी निंदा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि हम यरूशलम में पिछली रात हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम उन लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
उल्लेखनीय है कि एक यरूशलेम में एक आराधनालय के पास हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।
