06 जनवरी । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज नई दिल्ली में शास्त्रीय कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और ओडिया के उत्कृष्टता केंद्रों द्वारा विकसित 41 साहित्यिक कृतियों का विमोचन करेंगे।
इन रचनाओं का विकास केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान के अंतर्गत हुआ है। इस अवसर पर केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान द्वारा प्रकाशित 13 पुस्तकों के साथ-साथ तिरुक्कुरल की सांकेतिक भाषा में व्याख्या की गई 45 एपिसोड की श्रृंखला का भी विमोचन किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह पहल शास्त्रीय भाषा अध्ययन को मजबूत करने और भारत की समृद्ध साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस पहल से समावेशी और नवीन प्रारूपों के माध्यम से समकालीन शिक्षार्थियों के लिए शास्त्रीय ज्ञान अधिक सुलभ हो जाएगा।
