सरकार ने वित्तीय रिपोर्टिंग की गुणवत्ता पर निगरानी रखने और आंतरिक प्रक्रियाओं को तेज बनाने के लिए ‘IndiaAI Financial Reporting Compliance Challenge’ की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य AI आधारित समाधान विकसित करना है।
इस चुनौती को नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) ने IndiaAI के साथ मिलकर लॉन्च किया है। इसमें भारतीय कंपनियां और DPIIT से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स भाग ले सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में कुल 1.5 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है। वर्चुअल रिफाइनमेंट स्टेज में चुनी गई 10 टीमों को 5-5 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि एक विजेता टीम को NFRA के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
इस चुनौती के तहत प्रतिभागियों को ऐसा AI सिस्टम तैयार करना होगा जो अलग-अलग फॉर्मेट की फाइलों से डेटा निकाल सके, नियमों के अनुसार उसकी जांच कर सके और स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर सके।
सरकार ने बताया कि इस पहल का मकसद निवेशकों का भरोसा बनाए रखना और वित्तीय पारदर्शिता को मजबूत करना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 22 फरवरी 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी AI स्टार्टअप्स से अपील की है कि वे अपने मॉडल्स को नैतिक, निष्पक्ष, पारदर्शी और डेटा प्राइवेसी आधारित बनाएं और भारत को AI में वैश्विक नेतृत्व दिलाने की दिशा में काम करें।
