बीजापुर। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने एक हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह महिला नक्सली के टेकुलगुडेम मुठभेड़ में शामिल थी।
एनआईए की टीम ने बीजापुर जिले के भोपालपटनम से महिला नक्सली मडकाम हूंगी को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि मडकाम हूंगी अप्रैल 2021 में हुई टेकुलगुडेम मुठभेड़ में आरोपी रही है।
इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे, जबकि 30 जवान घायल हुए थे।
मड़काम हूंगी मुत्तामड़गु, उड़तामल्ला थाना पामेड़ की निवासी है। एनआईए कोर्ट जगदलपुर में पेश किया गया है।
