रायगढ़। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा को औचित्य हीन बताते हुए कहा उनके पार्टी के विधायक हर विधान सभा में स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हैं। सबसे पहले इस यात्रा में शामिल कांग्रेसजनों को स्थानीय विधायक प्रकाश नायक के सवालों का जवाब देना चाहिए।
पूरे देश में छत्तीसगढ़ को मिलाकर तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। यहां की जनता भूपेश सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त है, जिसका सामना करने की हिम्मत राहुल गांधी में नही है, इसलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा छत्तीसगढ़ में नही आई। हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा में शामिल कांग्रेसी सहित स्थानीय विधायक जवाब दे कि रायगढ़ से घरघोड़ा की बदहाल सड़क पांच साल में क्यों नही बन पाई। मुख्यमंत्री मंत्री जिले के सभी कांग्रेसी विधायक महापौर सभापति जिला पंचायत अध्यक्ष मिलकर पांच सालो में एक बदहाल सड़क तक नही बनवा पाए आम जनता कांग्रेस की बातो पर भरोसा क्यों करे। उमेश अग्रवाल ने सड़क की बदहाली को लेकर भाजपा द्वारा निकाली गई 50 किमी की पदयात्रा का स्मरण भी कराया।
कांग्रेस हिंदू मुस्लिमो को लड़ा कर वोट पाने में विश्वास रखती है जबकि मोदी जी में सबका साथ सबका विकास के जरिए भारत को विकसित बनाया। राम मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा करने वाली भाजपा से पहले स्थानीय कांग्रेसी पूछते थे कि भाजपा कहती है राम मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नही बताएंगे आज राम मंदिर के निर्माण पर कांग्रेस को सांप सूंघ गया। कांग्रेसी न राम को मानते है और न ही रहीम को मानते है वे केवल दस जनपथ की परिक्रमा कर जयकारा लगाना जानते है।
मेडिकल कॉलेज केलो बांध सूरज गढ़ पुलिया चक्र पथ ओवर ब्रिज ओपी जिंदल सेतु एस ई सी एल पुलिया रायगढ़ शहर के अंदर मार्गो का चौड़ीकरण सहित ढेरो ऐसे कार्य है जो भाजपा सरकार के कार्यकाल की देन है। स्थानीय विधायक में हिम्मत है तो पंजे के निशान में मौजूद पांच उंगलियों को गिनकर पांच काम बता दे जो उनके कार्यकाल की देन हो। इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से वे विधायक प्रकाश के साथ कही भी सार्वजनिक बहस के लिए तैयार है। संजय कॉम्प्लेक्स का टेंडर जारी हुए हुए एक साल बीत गया फंड के अभाव में भुगतान के डर की वजह से ठेकेदार काम शुरू नही कर रहा।
