भिलाई । समाज में सदस्यों के बीच प्रतिस्पर्धा होना गलत नहीं है अपितु आपसी मतभेद समाज के प्रगति को प्रभावित करते हैं। हम सभी को एकजूट रहकर सभी परिवारों के सुख.दुख में भागीदारी देना है। विशेषकर समाज की अग्रणी ईकाई, उसकी कार्यकारिणी को सक्रिय रहना अत्यन्त आवश्यक है। उक्त बातें कलिंगा संघम भिलाई नगर के सामान्य सभा में अध्यक्ष लिंगेश्वर राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि आज विगत त्रैवार्षिक कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हुआ। आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करना है। इस 47 वें वार्षिक सभा में हम सभी अपनी प्रचलित परम्परा अनुसार सर्वानुमति का अनुशरण करेंगे। उपस्थित सदस्य जो भी निर्णय लेंगे सभी को मान्य होगा। इसके पूर्व कोषाध्यक्ष के वेंकट रमना मूर्ती ने वर्ष 2022 का आय-व्ययक सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। सामान्य चर्चा उपरांत ध्वनिमत से पारित किया गया। अध्यक्ष द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए सदस्य पीण्वेंकट रघुराम को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा समाज के नियम कायदे के अनुसार अधिकारी के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया गया। समयावधि में केवल एक ही पैनल प्रस्तुत होने के कारण सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।
आगामी त्रैवार्षिक कार्यकारिणी वर्ष 2023 से 2025 हेतु अध्यक्ष लिंगेश्वर राव, उपाध्यक्ष के रामेश्वर राव, एस सोमेश्वर राव, पी. जनार्दन, महासचिव ए त्रिनाथ राव, उपमहासचिव के.वेंकट रमनामूर्ति, जी.जगन्नाथ राव, कोषाध्यक्ष पी रामाराव, उपकोषाध्यक्ष के.गणेश राव, सलाहकार जी.गोविंद राव, पी. मोहन राव, अंकेक्षक .बालराज, जोनल सचिव भिलाई-चरौदा, कुम्हारी एवं रायपुर के लिए के राधाकृष्णा, बी रामाराव, खुर्सीपार. पी रामू राव, केम्प. एस राघुपति, सेक्टर उत्तर. जी अनिल कुमार, सेक्टर दक्षिण. य.हरिश कुमार, दुर्ग. के. लक्ष्मण राव, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
