कांकेर, 20 जनवरी । जिले के दुर्गुकोंदल के किसानों कि समस्याओं को देखते हुए दुर्गुकोंदल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 23 जनवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा, इसे लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
यह धरना दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले जोन, सेक्टर एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधि भी धरना प्रदर्शन में सहभागिता करेंगे। मुख्य मांग है कि, किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाए और जिन किसानों का धान अब तक नहीं बिक पाया है, उनकी शीघ्र खरीदी सुनिश्चित की जाए।
