धमतरी, 27 जनवरी। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार 27 जनवरी को बैंक कर्मियों ने देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। सदस्यों ने अपनी मांगों को नारेबाजी की।
अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव दिनेश मंडावी एवं अवार्ड यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने कहा किहड़ताल का मुख्य उद्देश्य पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करना है। बैंकिंग क्षेत्र में लगातार बढ़ते कार्यभार, स्टाफ की कमी और कर्मचारियों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समय की मांग बन चुकी है। समय के अनुसार बैंकिंग व्यवस्था को पांच दिन किया जाए ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। हड़ताल के चलते जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में लेन-देन सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं, जिससे आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन में श्रीकांत भट्टड़, सूरज गुप्ता, रोशन राठी, इमरान अहमद, रूपराम सेन, छोटे कुमार, रईस इरफान, किशोर कुमार, रमाशंकर, निषाद बाघ, कविता निर्वाण, पुष्पा घोघरे, रुचि चंदेल, मुन्ना भगत, खुशबू गोयल, खिलेश ध्रुव, राकेश साहू, प्रशिक ठाकरे सहित बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
