नई दिल्ली । भोजपुरी और हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक अमिताभ कुमार के निर्देशन में बनने वाली भोजपूरी फिल्म सिक्का का 31 जनवरी को दिल्ली में मुहुर्त होने जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए फिल्म के डायरेक्टर अमिताभ कुमार ने बताया कि फिल्म सिक्का का मुहुर्त 31 जनवरी की शाम 4 बजे ड्रीम नाईट कैफ साकेत नगर मैट्रो स्टेशन के पास नई दिल्ली में होगा।
इसके लिए फिल्म से जुड़े निर्माता, एक्टर एवं फिल्म से जुड़े बहुत से लोग दिल्ली पहुंच गये है। इस फिल्म के प्रमुख कलाकारों में सुप्रसिद्ध एक्टर देव सिंह, विभोर शुक्ला,वन्नु डी ग्रेड, सोनी शुक्ला, बालेश्वर सिंह, सीपी भ_, अरूण सिंह काका, अक्षय सिंह, शाहिद शम्स, रिंकू भारती, आर के गोस्वामी, रूपा सिंह,विनोद मिश्रा, सुशील सिंह बाबा सहित फिल्म से जुड़े बहुत से लोग इस मुहुर्त में शामिल होंगे।
ज्ञातव्य हो कि फिल्म के डायरेक्टर अमिताभ कुमार के निर्देशन में बनी हिन्दी फिल्म मुंबई टू आगरा फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। और इस फिल्म का गाना आगरा का घाघरा जो यू टयूब में इन दिनो धमाल मचा रहा है। डायरेक्टर अमिताभ कुमार निर्देशन में बनी भोजपूरी फिल्म भाई से भाईगिरी सहित कई फिल्में प्रदर्शन के लिए तैयार है। अमिताभ कुमार के निर्देशन में बनी हुई फिल्मों का बेशब्री से इंतजार रहता है।
