प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नागरिकों को इस महीने की 6 तारीख को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष एपिसोड को देखने के लिए आमंत्रित किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं से बातचीत करना ताज़गी भरा है। उन्होंने तनावमुक्त परीक्षाओं के महत्व पर ज़ोर दिया और चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव साझा किए। श्री मोदी ने बताया कि इस वर्ष ये संवादात्मक सत्र देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर ‘परीक्षा योद्धाओं’ के साथ आयोजित किए गए
