06 फ़रवरी । अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ और इयान बिशप टी20 विश्व कप के 10वें संस्करण के कमेंट्री पैनल की अगुवाई करेंगे, जो 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका में शुरू होगा।
पूर्व टी20 विश्व कप विजेता आरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा और कार्लोस ब्रैथवेट भी कई पूर्व खिलाड़ियों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ टीम का हिस्सा हैं।
आईसीसी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विजेता टेम्बा बावुमा टूर्नामेंट के दौरान कमेंट्री करेंगे, जबकि 2014 टी20 विश्व कप विजेता एंजेलो मैथ्यूज भी इसमें शामिल हैं। कमेंट्री पैनल सभी 55 मैचों को कवर करेगा।
मौजूदा चैंपियन भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बनने और खिताब बरकरार रखने का प्रयास करेगा।
भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच से करेगा।
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए कमेंटेटरों की पूरी सूची:
रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, इयान बिशप, आरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रैथवेट, इयोन मॉर्गन, वसीम अकरम, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमीज राजा, डेल स्टेन, माइकल एथर्टन, वकार यूनिस, साइमन डौल, शॉन पोलॉक, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, म्पुमेलेलो मबांगवा, नताली जर्मनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किंस, इयान वार्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अथर अली खान, कास नायडू, बाजिद खान, रौनक कपूर, नियाल ओ’ब्रायन, प्रेस्टन मोमसेन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज और टेम्बा बावुमा।
