इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है ग्रेप सिरप।
सामग्री- 1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी (ग्रेप एसेंस), 10 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 मिली. लेमन इमल्शन या पेस्ट, 5 मिली. टोनोविन एसेंस।
विधि- शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले शक्कर घुल जाने व 1-2 मिनट जाने के बाद चाशनी ठण्डी करें। छानकर रंग व एसेंस अच्छी तरह मिलाकर साफ सूखी बोतलों में भर लें।
