खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) के एक पवेलियन का उद्घाटन संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के सहयोग से आज नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में किया गया। यह पवेलियन एआई-सक्षम नवाचारों को प्रदर्शित कर रहा है, जिनका उद्देश्य प्रौद्योगिकी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।
यह पवेलियन भारत की सार्वजनिक वितरण और खाद्य प्रणालियों के भविष्य पर भी प्रकाश डालता है। आकाशवाणी न्यूज़ से विशेष बातचीत में, खाद्य वितरण एवं खाद्य विकास विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता देश की खाद्य सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने आगे कहा कि एआई के एकीकरण से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि संचालन में अधिक त्वरित प्रतिक्रिया भी आई है।
