रायपुर 19 फ़रवरी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार सिविल लाइन स्थित अपने निवास में विभागीय बैठक लेंगे। दिनभर वे मंत्रालय से जुड़े बैठक और आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे, जबकि शाम को वे रायपुर में आयोजित ऐतिहासिक महानाट्य ‘जानता राजा’ में सहभागिता करेंगे।
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से शाम 6:15 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न विभागीय बैठकों और निर्धारित मुलाकातों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद वे शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
