22 फरवरी। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 8.663 अरब डॉलर बढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर 725.727 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आरबीआई के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुख घटक स्वर्ण भंडार का मूल्य 4.990 अरब डॉलर बढ़कर 128.466 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए), जो विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है, 3.550 अरब डॉलर बढ़कर 573.603 अरब डॉलर हो गईं।
विदेशी मुद्रा भंडार (एफसीए) में डॉलर के साथ-साथ येन, यूरो और पाउंड जैसी कई अन्य प्रमुख वैश्विक मुद्राएं शामिल हैं, जिनका मूल्य डॉलर में व्यक्त किया जाता है। एसडीआर (विशेष आहरण अधिकार) का मूल्य 103 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.924 बिलियन डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार किसी देश के लिए महत्वपूर्ण होता है और उसकी आर्थिक स्थिति का स्पष्ट संकेत देता है। इसके अलावा, यह स्थिर मुद्रा विनिमय दर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
