कांकेर, 22 फ़रवरी । जिले के ग्राम दसपुर में दो दिवसीय बगरूम मेला का आयोजन 27 फरवरी से किया जाएगा। मेला के पहले दिन 10 गांवों से देवी-देवता शामिल होंगे। इसके साथ ही शहर से भी देवी- देवता शामिल होंगे । 27 फरवरी को रात में बालोद जिला के ग्राम निपानी का गोपाल, बलराम नाचा पार्टी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उक्त जानकारी आज रविवार काे सरपंच सूर्या नेताम ने दी।
