प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर रॉब जेटेन को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक संबंध साझा करते हैं। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों और उनके लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को और गति देने के लिए अपने डच समकक्ष के साथ मिलकर काम करने की अपनी उत्सुकता भी व्यक्त की
