भिलाई। शकुंतला विद्यालय के आसपास क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता केन्द्र खोलने के लिए शकुंतला विद्यालय के संचालक संजय ओझा ने कमरा दिया और सभी संशासन मुहैय्या कराया जिसके लिए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव एवं सभी ने संजय ओझा द्वारा इसके लिए किये गये पहल की तारीफ की।
शकुंतला ग्रुप ऑफ एजूकेशन के संचालक संजय ओझा ने बताया कि शकुंतला विद्यालय और उसके आस पास के क्षेत्र के सुरक्षा के लिए अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शकुंतला विद्यालय के हॉस्टल का फ्रंट का कमरा उपलब्ध कराया गया है।
जहां पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. एसपी पल्लव ने कहा कि अब स्कूल के आस पास घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सकेगा। स्कूल के पास सहायता केंद्र खुल जाने से वहां पुलिस जवानों की तैनाती हमेशा रहेगी। इसके कारण स्कूल के आसपास घूमने वाले आसामाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सकेगा उन्होंने आगे कहा कि दुर्ग पुलिस लगातार शहर में सहायता केंद्र शुरू कर रही है। इससे पहले जुनवानी मॉल चौक में इसकी शुरुआत की गई है।
इस अवसर पर दुर्ग एसपी डॉ. पल्लव के साथ सीएसपी भिलाईनगर निखिल राखेचा, टीआई, शकुंतला स्कूल के प्राचार्य विपिन ओझा, प्रतीक ओझा, अभय दुबे मौजूद रहें। कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, अनिल सिंह, पार्षद संतोष मौर्या, पूर्व एल्डरमैन अरविंद राय, पाठक समेत अन्य मौजूद रहें।
