03 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल करते हुए एक वैश्विक डिजिटल शक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है. एक डिजिटल अग्रणी के रूप में अपनी पहचान बना चुके प्रधानमंत्री ने अब यूट्यूब पर 30 मिलियन (3 करोड़) सब्सक्राइबर्स का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है.
उनका चैनल दुनिया के सभी नेताओं में सबसे अधिक सब्सक्राइब किया जाने वाला चैनल बन गया है.पीएम मोदी की डिजिटल पहुंच की व्यापकता का अंदाजा अन्य अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ उनके फॉलोअर्स के बड़े अंतर से लगाया जा सकता है.
रैंकिंग में कहां हैं दुनिया के अन्य नेता
हालिया रैंकिंग के अनुसार, वह अपने निकटतम वैश्विक समकक्षों से काफी आगे हैं. उदाहरण के लिए, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या पीएम मोदी की तुलना में लगभग एक चौथाई ही है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री के यूट्यूब दर्शकों की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से भी अधिक है.
- डोनाल्ड ट्रंप- 4 मिलियन
- लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा- 1.6 मिलियन
- वलोडिमीर जेलेंस्की- 1.4 मिलियन
- नायिब बुकेले- 579 हजार
- इमैनुएल मैक्रॉन- 391 हजार
- जॉर्जिया मेलोनी- 158 हजार
