31 मार्च । आईपीएल क्रिकेट में, राजस्थान रॉयल्स ने कल रात गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा निर्धारित 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, राजस्थान रॉयल्स ने मात्र दो विकेट खोकर 12.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर सर्वोच्च स्कोरर रहे।
यशस्वी जायसवाल 38 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज ने दोनों विकेट लिए। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। जेमी ओवरटन ने 43 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। नंद्रे बर्गर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
